Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी गौलापार से शुरू हुई हेलीसेवा को मिल रहा है बंपर रिस्पांस, आप भी नोट करें टाइमिंग

Ad

Haldwani News: Heli Service: हल्द्वानी गौलापार से शुरू हुई हेलीसेवा को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। शनिवार को कुल 63 यात्रियों ने सेवा का लाभ लिया है। गौलापार से शनिवार काे मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और चंपावत के लिए दोनों शिफ्ट में हेली सेवा संचालित हुई। अगर आप भी कम वक्त में पहाड़ की यात्रा करना चाहते हैं तो टाइमिंग नोट करें। हल्द्वानी से चंपावत का किराया ढाई हजार रुपये, हल्द्वानी से पिथौरागढ़ का 3000 रुपये और हल्द्वानी से मुनस्यारी का किराया 3500 हजार रुपये रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी से मुनस्यारी के लिए हेली सेवा सुबह 07:45 बजे

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए सुबह 09:35 बजे

हल्द्वानी से चम्पावत के लिए उड़ान का समय सुबह 11:05 बजे है

मुनस्यारी से हल्द्वानी के लिए उड़ान सुबह 8:35 बजे

पिथौरागढ़ से हल्द्वानी के लिए सुबह 10:15 बजे

चम्पावत से हल्द्वानी के लिए उड़ान सुबह 11:45 बजे

हल्द्वानी से मुनस्यारी दोपहर 12:30 बजे

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ दोपहर 02:20 बजे

हल्द्वानी से चंपावत दोपहर 03:50 बजे

मुनस्यारी से हल्द्वानी दोपहर 01:20 बजे

पिथौरागढ़ से हल्द्वानी के लिए दोपहर 03:00 बजे

चम्पावत से हल्द्वानी के लिए शाम 04:30 बजे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top