Nainital-Haldwani News

ऊधमसिंह नगर के बाद नैनीताल जिले में भी 4 जुलाई को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित

Ad

Uttarakhand: Nainital: School News: मौसम विभाग देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 04 जुलाई से 06 जुलाई के मध्य जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा (रेड अलर्ट) होने की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा होने व नदियों, नालों, गधेरों में तेज जलप्रवाह की सम्भावना को देखते हुये आपदा प्रबंधन एवं पुर्नवास उत्तराखण्ड शासन के आदेशों के क्रम में अपर जिला मजिस्ट्रेट / आपदा प्रबंधन प्राधिकरण फिंचाराम चौहान ने सम्भावित आपदाओं के प्रबंधन एवं न्यूनीकरण के दृष्टिगत 04 जुलाई को जनपद के समस्त विद्यालयों, निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाडी केन्द्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये 04 जुलाई को जनपद के समस्त विद्यालयों, निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं एंव आंगनबाडी केन्द्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

मौसम विभाग के अपडेट पर नजर

बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र, उत्तराखण्ड ने 3 जुलाई को नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा  देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top