Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड: सर्दी और गर्मी की छुट्टी का कलैंडर जारी

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के शिक्षा विभाग ने आगामी वर्ष 2025 के लिए स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है। इस बार ईगास बग्वाल और हरेला पर भी स्कूलों में छुट्टियाँ होंगी। इसके अलावा, 5000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विद्यालयों में सर्दियों की छुट्टियाँ 37 दिन तक रहेंगी, जबकि इससे कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यह 13 दिन तक रहेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad

शिक्षा निदेशक आरके उनियाल द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, 5000 फीट से कम ऊंचाई वाले विद्यालयों में 1 से 13 जनवरी 2025 तक सर्दी की छुट्टियाँ रहेंगी। वहीं, 5000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले विद्यालयों में सर्दी की छुट्टियाँ 26 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक रहेंगी। इन विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियाँ 20 से 30 जून 2025 तक होंगी। वहीं, कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियाँ 27 मई से 30 जून 2025 तक रहेंगी।

इसके अलावा, शिक्षा निदेशक ने निर्देश दिए हैं कि प्रधानाध्यापक विवेकाधीन अवकाश देने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी या संबंधित उप शिक्षा अधिकारी को सूचित करेंगे। यह अवकाश दीर्घकालिक अवकाश के साथ नहीं जोड़ा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top