Uttarakhand News

IAS बंशीधर तिवारी को मिली एक और जिम्मेदारी

Ad

देहरादून: डीजी विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान 17 फरवरी से 28 मार्च तक मसूरी स्थित LBS अकादमी में आयोजित Induction Training Programme में भाग लेने जा रही हैं। इस कारण से आईएएस अधिकारी बंशीधर तिवारी को डीजी विद्यालयी शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, अपर शिक्षा निदेशक, सीमैट, अजय नौडियाल को बेसिक शिक्षा निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आदेश के अनुसार, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में 17 फरवरी से 28 मार्च 2025 तक आयोजित 126वें Induction Training Programme (ITP) में भाग लेने के लिए अधिकारियों के प्रतिस्थानी अधिकारियों के नामों में आंशिक संशोधन किया गया है। उत्तराखंड शासन के कार्मिक और सतर्कता अनुभाग-1 द्वारा जारी कार्यालय आदेश संख्या-1/271022/2025 दिनांक 28 जनवरी, 2025 में झरना कमठान (IAS-2016) के स्थान पर अब बंशीधर तिवारी (IAS-2016), अपर सचिव, सूचना; महानिदेशक, सूचना; उपाध्यक्ष, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण को प्रतिस्थानी अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। इस संशोधन के बाद कार्यालय ज्ञाप संख्या-1/271022/2025 दिनांक 28 जनवरी, 2025 को मान्य माना जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top