Nainital-Haldwani News

नैनीताल पार्किंग ठेकेदार पर लगा 15 हजार रुपए का जुर्माना, गंदगी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी

Ad

नैनीताल: कुमाऊँ आयुक्त/सचिव मा.मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सुक्रवार को नैनीताल जिला मुख्यालय स्थित डीएसए मैदान स्थित पार्किंग स्थल, भोटिया मार्केट आदि क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भोटिया मार्केट, पार्किंग स्थल, डीएसए मैदान क्षेत्र में कई स्थानों में काफी गंदगी पाए जाने पर गहन नाराजगी व्यक्त की। क्षेत्र में जगह जगह कूड़ा करकट और गंदगी पाई गई। जिस पर उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ सफाई में लापरवाही होने पर संबंधित पार्किंग ठेकेदार का 15 हजार का चालान त्वरित काटने के साथ ही इस संबंध में की गई कार्यवाही से जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि चालानी कार्यवाही करने के पश्चात भी साफ सफाई में भविष्य में लापरवाही पायी जाती है तो ठेकेदार का टेंडर निरस्त आदि कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि पार्किंग स्थल में 24 घंटे एक कर्मचारी की नियमित रुप से तैनाती भी की जाय। उन्होंने पालिका के अधिकारियों से नगर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान,मुख्य अभियंता सिंचाई संजय शुक्ला,अपर आयुक्त जे एस नगनियाल, सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल अधीक्षण अभियंता जल संस्थान विशाल सक्सेना एसडीएम प्रमोद कुमार,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दीपक गोस्वामी व विनोद सिंह जीना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top