Uttarakhand News

उत्तराखंड की बड़ी खबर, उपनल कर्मियों के मानदेय में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Ad

उत्तराखंड की बड़ी खबर, उपनल कर्मियों मानदेय में 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी

देहरादून: उपनल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की संस्तुति मिलने के बाद उत्तराखंड में उपनल के माध्यम से प्रायोजित कार्मिकों के नियत मानदेय में वृद्धि का शासनादेश जारी कर दिया गया है। उपनल कार्मिको के मानदेय में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि तक बढ़ाया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उपनल कार्मिक के मानदेय में वृद्धि के लिये लम्बे समय से मांग कर रहे थे। कार्मिकों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए मानदेय में वृद्धि की गई है। इससे हजारो उपनल कर्मियों को लाभ होगा।प्रदेश में इस समय उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) के माध्यम से 20 हजार से अधिक कर्मी आउटसोर्सिग व्यवस्था के अनुसार विभिन्न विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

कुछ दिन पहले भी शासन ने उपनल कर्मियों को लेकर अहम आदेश जारी किया था। जिसके तहत प्रदेश के विभिन्न विभागों में तैनात उपनल कर्मी अब बिना कारण विभागों से नहीं हटाए जाएंगे। जिन विभागों ने उपनल कर्मियों को बिना कारण पहले हटाया था, वे भी एक माह के भीतर इन्हें वापस रखेंगे। हालांकि, अकुशल, अनुशासनहीन और अयोग्य कर्मियों पर यह आदेश लागू नहीं होगा। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top