Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड:IG भरणे का एक्शन,एक सस्पेंड और दो के खिलाफ़ जांच

Ad

Uttarakhand News: पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं क्षेत्र डॉ. नीलेश आनंद भरणे द्वारा जनपद उधम सिंह नगर के रूद्रपुर सर्कल का आदेश कक्ष(OR) लेकर धोखाधडी से सम्बन्धित अभियोगों की समीक्षा कर निम्न कार्रवाई की गई l

ADVERTISEMENTS Ad

कोतवाली रुद्रपुर में नियुक्त उप निरीक्षक ना0पु0 जयप्रकाश के के पास सबसे ज्यादा 21 अभियोग लम्बित चल है जो किसी विगत लगभग एक माह से अनुपस्थित चल रहा है के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिहनगर को निर्देशित किया कि उक्त उपनिरीक्षक को तत्काल निलंबित किया जाये ।

कोतवाली रुद्रपुर में उपनिरीक्षक अशोक फर्त्यालय के पास धोखाधडी के 06 अभियोग लम्बित है जिसमें 16 अभियुक्त है जिनकी गिरफ्तारी हेतु कोई प्रयास नहीं किया लिहाजा उक्त उपनिरीक्षक की प्रारम्भिक जांच किये जाने के निर्देश दिये ।

कोतवाली रुद्रपुर में नियुक्त उ0नि0 ना0पु0 अनुराग सिंह द्वारा 14 संदिग्ध अयुक्तों को वांछित नही किया गया जिसकी सत्यनिष्ठा संदिग्ध के सम्बन्ध में प्रारम्भिक जांच के आदेश दिये ।

थाना ट्रांजिट कैम्प में नियुक्त उ0नि0 ना0पु0 विकास रावत द्वारा बलवे के एक अभियोग में केवल 01 अभियुक्त के विरुध ही चार्जशीट प्रेषित करने , चोरी के अभियोगें का अनवारण न करने तथा 06-06 महिने से अकारण किसी भी अभियोग में वैधानिक कार्यवाही न करने का लेकर लाईन हाजिर करने के निर्देश दिये ।

थाना ट्राजिट कैम्प में ही नियुक्त उ0नि0 ना0पु0 पंकज बेलवाल द्वारा उच्च अधिकारी गणों के द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन न करने व अपने कार्य के प्रति लापरवाही के सम्बन्ध में सत्यनिष्ठा संदिग्धता पर प्रारम्भिक जांच करने के निर्देश दिये ।

इससे पूर्व पुलिस महानिरीक्षक द्वारा समस्त विवेचकों के विवेचना रजिस्टरों का गहराई से अवलोकन किया , विवेचकों के विवेचना रजिस्टर में किसी भी परिवेक्षण अधिकारी द्वारा कोई परिवेक्षण नहीं किया गया है जिस पर आई0जी0 महोदय द्वारा काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक अपराध व क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर को निर्देशित किया कि रोज अपने- अपने सर्किल में 5-5 विवेचकों का ओ0आर0 लेकर उनका परिवेक्षण करेंगे ।

शिकायती प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करने पर कोतवाली रुद्रपुर की कार्यवाही संतोषजनक पायी गयी तथा ट्रांजिट कैम्प में 92 शिकायती प्रार्थना पत्र अभी लम्बित चल रहे है जिनके निस्तारण हेतु क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर को 03 दिवस के भीतर शिकायती प्रार्थना पत्र निस्तारण करने के निर्देश दिये गये ।

आई जी द्वारा बताया गया कि लापरवाही बरतने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा साथ ही अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहित भी किया जाएगाl

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top