Uttarakhand News

देहरादून में रोजगार मेला, अपने शहर में युवाओं को मिलेगा अच्छा वेतन

Ad

Uttarakhand: Job News: Dehradun: Rojgar Mela: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सेवायोजन विभाग द्वारा दून में 12 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न निजी क्षेत्रों की करीब 44 कंपनियां 1300 से अधिक खाली पदों के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे। ( Job fair in dehradun)

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि युवा देहरादून में 10 से 48 हजार रुपये मासिक तक की नौकरी पा सकते हैं। इस वजह से ये रोजगार मेले बेहद अहम हो जाता है। इस बारे में क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि रोजगार मेले के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक युवाओं के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य है। हालांकि दूर के अभ्यर्थियों को रोजगार मेले के दिन भी रजिस्ट्रेशन कराने की छूट है। ( Jobs in dehradun)

देहरादून में होने वाले रोजगार मेले में फार्मा, हॉस्पिटैलिटी, सिक्योरिटी, सर्विस, बैंकिंग, मार्केटिंग, सेल्स समेत तमाम क्षेत्रों की कंपनियों का हिस्सा युवा बन सकते हैं। इसके लिए उन्होंने इंटरव्यू क्लियर करना होगा। उन्होंने बताया कि आठवीं पास से लेकर स्नातकोत्तर तक के अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। अधिकांश कंपनियों की कोशिश है कि देहरादून में ही युवाओं को नौकरी देंगी। ( job opportunities in dehradun)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top