Jobs

उत्तराखंड में शानदार मौका , भारतीय डाक विभाग में हाईस्कूल पास की लग सकती है नौकरी

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जरूरी जानकारी सामने आई है। भारतीय डाक विभाग ने हजारों पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्ती विभाग ने उत्तराखण्ड सहित देश के विभिन्न राज्यों के लिए ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस), ब्रांच पोस्टमार्टम मास्टर एवं असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद निकाली है। नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 30041 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए अलग से कोई भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। इन पदों के लिए 18 से 40 वर्ष की उम्र के लोग आवेदन कर सकते हैं। ( Job in Indian Post Office)

ADVERTISEMENTS Ad

नोटिफिकेशन के अनुसार,भारतीय डाक विभाग की इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का हाईस्कूल उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थियों का चयन भी हाईस्कूल में हासिल मार्क्स के आधार पर ही किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों के वेतन की बात करें तो BMP (ब्रांच पोस्ट मास्टर) कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को 12 हजार से 29,380 तक वेतन मिलेगा, जबकि असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर/ GDS कैटेगिरी के कैंडिडेट्स को 10 हजार से 24,470 तक सैलरी मिलेगी। ( Post Office Job in Uttarakhand )

उत्तराखण्ड में 519 पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती के लिए अगर कोई अप्लाई करना चाहता है तो 23 अगस्त तक डाक विभाग की वेबसाइट www.indiapostgdsonline.gov.in या indiapost.gov.in पर जाकर आन-लाइन आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top