Uttarakhand News

उत्तराखंड के होनहार छात्र जर्मनी जाएंगे, दून विश्वविद्यालय का हुआ चयन

source- social media
Ad

देहरादून: युवाओं को जर्मनी जाने का मौका मिलेगा।  इससे उनके रोजगार के मौके भी खुलेंगे। राजधानी में स्थित दून विश्वविद्यालय में गोएथे इंस्टीट्यूट की परीक्षा का आयोजन होगा। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदारों को जर्मनी में नौकरी का मौका मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

गोएथे इंस्टीट्यूट के क्षेत्रीय परीक्षा केंद्र के लिए दून विश्वविद्यालय का चयन किया गया है। इससे देहरादून और आसपास के क्षेत्रों के छात्रों को आसानी रहेगी। गोएथे इंस्टीट्यूट जर्मनी का सरकारी सांस्कृतिक संस्थान है। विदेशों में जर्मन दूतावास के सहयोग से जर्मन भाषा और संस्कृति का प्रचार व विस्तार करता है। वर्ष 2021 के आंकड़ों के अनुसार, यह विश्व के 98 देशों के 158 शहरों में सक्रिय है।

गोएथे इंस्टीट्यूट नई दिल्ली की ओर से भारत में जर्मन शिक्षण विभाग की अध्यक्ष पुनीत कौर, प्रोजेक्ट मैनेजर सोनाली सहगल और दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल, कुलसचिव डॉ. एमएस मंद्रवाल और जर्मन भाषा विभाग के अध्यक्ष डॉ. विपुल गोस्वामी के बीच बैठक हुई थी। बैठक के बाद प्रोफेसर सुरेखा ने कहा कि जर्मनी में नौकरी के लिए गोएथे इंस्टीट्यूट का सर्टिफिकेट अनिवार्य है। देहरादून में परीक्षा के आयोजित होने से स्थानीय युवाओं को लाभ मिलेगा। छात्रों को दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि दून विश्वविद्यालय में जर्मन स्टडी का विभाग भी है, इसलिए यहां पर परीक्षा करवाई जा सकती है।

प्रोफेसर सुरेखा ने ये भी बताया कि छात्रों के पास जर्मनी जाकर पढ़ाई करने का भी मौका है। दून विश्वविद्यालय से पीजी की पढ़ाई कर रहे छात्र के पास मौका है कि पीजी का एक सेमेस्टर जर्मनी के विश्वविद्यालय में पढ़ सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से अनुमति भी मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top