Uttarakhand News

वेब सीरीज़ के दौर में TV इंडस्ट्री में बनाई पहचान,छा गई देहरादून की करूणा यानी ‘पुष्पा’

Ad

देहरादून: पढ़ाई और खेल में उत्तराखंड के युवाओं की सफलता हम आपके बीच लेकर कई बार आए हैं। इस बार हम मनोरंजन की दुनिया में पहचान बना रहीं करूणा पांडे की कहानी बताएंगे। करूणा पांडे ने टीवी की दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है क्योंकि अब लोग मोबाइल यानी वेब सीरीज़ पर ज्यादा रूचि लेते हैं। करूणा पांडेय सोनी सब टीवी पर आने वाले धारावाहिक पुष्पा इंपाशिबल में पुष्पा का रोल निभा रही हैं। ( KARUNA PANDEY ACTRESS)

ADVERTISEMENTS Ad

 करूणा पांडे का जन्म देहरादून में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म से की थी। ये फिल्म राजश्री प्रोडक्शन की थी, जिसमें राजपाल यादव भी थे, हालांकि फिल्म बड़े पर्दे रिलीज नहीं हुई। फिल्में नहीं मिली तो उन्होंने टीवी सीरियल्स के लिए कोशिशे शुरू कर दी थी। राजश्री प्रोडक्शन फिल्म ने उनका टैलेंट पहचाना और धारावाहिक ‘वो रहने वाली महलों का ऑफर दिया। दमदार एक्टिंग के वजह से उन्हें लगातार पांच धारावाहिकों में काम मिला और करूणा पहचान बनाने में कामयाब रही। ( KARUNA PANDEY PUSHPA IMPOSSIBLE)

धारावाहिक पुष्पा इंपाशिबल ने उनके करियर को उड़ान दे दी और अब उनकी कामयाब अभिनेत्री में होने लगी है। करूणा का लक्ष्य अभिनय करना हैं, वो कहती हैं कि टीवी सीरियल मिले या वेब सीरीज और फिल्म वो हर चुनौती के लिए तैयार है। करूणा ने स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंडियन थियेटर परफोर्मिंग आर्ट से एम‌ए किया। इसके बाद उनका चयन एन‌एसडी एवं श्रीराम सेंटर की रेपेट्री में हुआ, जहां करूणा ने अभिनय की बारीकियां सीखीं। ( KARUNA PANDEY SONY TV)

इसके बाद वो मुंबई चले गई और अब अपने अभिनय के वजह से पूरा भारत उन्हें जानता है। करूणा के पिता पी सी पांडे भारतीय सेना का हिस्सा थे। ऐसे में ड्यूटी के लिए उनकी तैनाती बदलती रहती थी। करूणा को अंबाला, शिलांग, आगरा, चेन्नई, जम्मू, इलाहाबाद, जैसे अनेक शहरों में रहना का मौका मिला। अलग-अलग शहरों रहने की वजह से करूणा को कई राज्यों की सभ्यता एवं संस्कृति जानने का मौका मिला। यही वजह है कि वो अपने आप को किसी भी अभिनय में ढल लेती हैं। करूणा ने अपने एक्टिंग के सपने को नहीं छोड़ा और इसी वजह से वो कामयाब हुई है। उत्तराखंड के युवाओं को करूणा की कहानी जरूर प्रेरित करेगी। ( KARUNA PANDEY DEHRADUN)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top