Dehradun News

देहरादून में भाजपा विधायक का निधन,  रीढ़ की हड्डी में लगी थी चोट

Ad

  Uttarakhand News: उत्तराखंड की राजनीतिक क्षेत्र से एक बुरी खबर सामने आई है। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का मंगलवार रात निधन हो गया। उन्होंने देहरादून के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। विधायक के भाई व उत्तराखंड प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने उनके निधन की पुष्टि की है। वह 68 साल की थीं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैतृक गांव पर होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि शैलारानी रावत पहली बार 2012 में पहली बार विधायक चुनी गईं। वर्ष 2017 में चुनाव प्रचार के दौरान वो फिसलकर गिर गई थीं, जिससे उन्हें गंभीर चोट लग गई थी। इसके बाद वह गंभीर बीमारी की चपेट में आ गई थीं। वो लगभग तीन साल तक अस्तपाल में भर्ती रहीं। सेहत में सुधार हुआ तो उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ा और विधायक निर्वाचित हुईं। अब उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गई है।

बता दें कि पहली बार वर्ष 2012 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। वर्ष 2016 में वह भाजपा में शामिल हुईं थीं। वर्ष 2022 में वह भाजपा के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचीं। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने शैलारानी रावत के निधन पर दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा ‘केदारनाथ विधानसभा से लोकप्रिय विधायक शैला रानी रावत जी के निधन का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना पार्टी और क्षेत्रवासियों के लिये अपूरणीय क्षति है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को सदैव याद रखा जाएगा।ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।’

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top