Rudraprayag News

इंसान जानवरों को दे रहा नशीला पदार्थ, पवित्र धाम में अत्याचार करने वालो मिले कठोर सजा

Ad

देहरादून: केदारनाथ यात्रा पर हर साल की तरह इस साल भी रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। तीर्थयात्री अपनी यात्रा से जुड़े अनुभव को सोशल मीडिया पर अपलोड कर जानकारी देते हैं। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से ही पवित्र भूमि में जानवरों के साथ हो रहे अत्याचार का भी पता चलता है। दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें खच्चर को जबरन नशीला पदार्थ पिलाया जा रहा। वीडियो में जो दिखाई दे रहा है वो आम सिगरेट नहीं है और सोशल मीडिया पर कई लोगों का कहना है कि खच्चर से अधिक भार उठाने के लिए उसे जबरदस्ती गांजा पिलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

वायरल वीडियो की जांच पुलिस द्वारा की गई। जानकारी के मुताबिक ये वीडियो केदारनाथ पैदल मार्ग के छोटी लिनचोली स्थित थारू कैंप का है। रूद्रप्रयाग पुलिस द्वारा मामला संज्ञान में लिया गया और घोड़ा संचालक के विरुद्ध IPC की धारा व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक पंवार ने बताया कि यह कृत्य पशु कुररता के अधीन आता है। घोड़े-खच्चर संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है और उसकी पहचान करवाई जा रही है।

गौरीकुंड तक वाहनों के माध्यम से पहुंचने के बाद तकरीबन 18 किमी की पैदल चढ़ाई को पार करने के लिए पैदल, डंडी-कंडी या घोड़े-खच्चरों के माध्यम से पहुंचा जाता है। यही प्रक्रिया वापसी के समय की भी है. पैदल मार्ग पर संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के साथ होने वाली क्रूरता की शिकायतें मिलने पर पुलिस के स्तर से थाना चैकियों पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस की ओर से अब तक पशु क्रूरता को लेकर 14 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top