Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: जनता को ठगी से बचाने के लिए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने दिया मैसेज

UPCL के एमडी पद से मुक्त हुए IAS दीपक रावत, अनिल कुमार को मिली जिम्मेदारी
Ad

हल्द्वानी: बीते शनिवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनसुुनवाई आयोजित हुई। आयुक्त दीपक रावत ने आम जनमानस की समस्याओं एवं शिकायतों का संज्ञान गंभीरता से लिया जिसमें विभिन्न लोगो ने पेयजल, सडक, विद्युत, पेंशन, अतिक्रमण,विद्युत, के साथ ही अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद सम्बन्धित आयी।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त ने जनसुुनवाई के दौरान अधिकतर समस्याओं एवं शिकायतों को निस्तारित करते हुए शेष समस्याओं व शिकायतों को दूरभाष के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारिंयों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान एवं निस्तारित करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि जोन स्टेट के कुछ क्षेत्र हैं, जहां पर नक्शे पास नही है लेकिन जेसीबी के द्वारा खुदाई चलने पर मौके से जेसीबी को जब्त कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि अवैध मिटटी का कामर्शियल इस्तेमाल किया गया है तो अवैध खनन में सम्बन्धित के चालान करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिये है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।

आयुक्त दीपक रावत ने पुनः भूमि क्रेताओं से कहा कि भूमि क्रय करने से पूर्व भूमि की जांच तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक से अवश्य करा लें ताकि भविष्य की धोखाधडी से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि निजी अमीनों का लाईसेंस निरस्त कर दिया गया है निजी अमीनों से भूमि की पैमाइश ना करायेें जिससे लैंड फ्राड से बचा जा सके। भूमि की नापजोख विभागीय राजस्व निरीक्षक से ही करायें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top