Uttarakhand News

उत्तराखंड में लागू होगा भू-कानून, मुख्यमंत्री धामी ने प्रेस वार्ता में दिया बयान

Ad

Dehradun News: Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों पर बेहद गंभीर रुख अपनाए हुए हैं। हाल ही में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य के भौगोलिक स्वरूप को किसी भी हाल में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि आगामी बजट सत्र तक एक सशक्त और विस्तृत भू-कानून लाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

धामी ने कहा कि बाहरी लोगों को राज्य में 250 वर्ग मीटर तक भूमि खरीदने की दी गई छूट का दुरुपयोग हुआ है। कई बाहरी लोगों ने इस छूट का फायदा उठाते हुए एक ही परिवार के कई सदस्यों के नाम पर जमीन खरीदकर लैंड बैंक बनाने का कार्य किया है। इस पर सरकार सख्त हो गई है, और राजस्व विभाग उन लोगों की जांच कर रहा है जिन्होंने इस कानून का गलत इस्तेमाल किया है। सरकार ऐसे सभी मामलों में कार्रवाई करेगी, और इस तरह खरीदी गई जमीन सरकार के अधीन की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जिन जमीनों को व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए खरीदा गया था, लेकिन उन पर व्यवसायिक गतिविधियां नहीं हो रही हैं, उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, 2017 में लागू किए गए इस कानून की प्रभावशीलता कम देखने को मिली है, इसलिए भविष्य में इसमें आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भू-कानून और मूल निवास जैसे मुद्दों को गंभीरता से ले रही है और इन विषयों पर ठोस कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top