Uttarakhand News

उत्तराखंड में चार दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, पूरी खबर पढ़ें

Ad

Uttarakhand News: उत्तराखंड में 23 जनवरी को शराब की दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरी जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad

शराब की दुकानें 22 और 23 जनवरी को रहेंगी बंद

23 जनवरी को उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए वोटिंग होने जा रही है, जिसके मद्देनजर प्रदेशभर में शराब की दुकानें 22 जनवरी को ही बंद हो जाएंगी और ये 23 जनवरी को शाम 5 बजे तक बंद रहेंगी। 23 जनवरी को वोटिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शराब की दुकानें शाम 5 बजे के बाद खोली जाएंगी।

प्रदेश में 23 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश

23 जनवरी को प्रदेश के निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन सभी निजी और सरकारी प्रतिष्ठान, स्कूल और कॉलेज भी बंद रहेंगे।

25 और 26 जनवरी को भी बंद रहेंगी शराब की दुकानें

इसके अलावा, 25 और 26 जनवरी को भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। ऐसे में इस हफ्ते कुल चार दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top