Pauri News

उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान बने देश के दूसरे CDS, बीस साल की उम्र में हुए थे भर्ती

Ad

हल्द्वानी: देश को दूसरा सीडीएस मिल गया है। केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बनाया है। देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत थे। दूसरे सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने भारतीय सेना में  40 साल सेवाएं दी। अनिल चौहान पिछले साल ही सेवानिवृत हुए थे। पिछली साल दिसंबर में एक हेलिकॉप्टर हादसे में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत के बाद से सीडीएस पद को भरने की कवायत शुरू हो गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

रक्षा मंत्रालय की ओर जारी दी गई जानकारी के अनुसार, वह भारत सरकार के सैन्य मामलों से जुड़े विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने अपनी 40 वर्षों के सैन्य करियर में कई मोर्चों पर कमान संभाली और सफलता पाई। उन्हें जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव भी है। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान का जन्म 18 मई 1961 को हुआ।

साल 1981 में भारतीय सेना की 11 गोरखा राइफल्स में भर्ती हुए थे। वह नेशनल डिफेंस अकेडमी, खडकवासला और इंडियन मिलिट्री अकेडमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने  उत्तरी कमान में महत्वपूर्ण बारामुला सेक्टर में एक इन्फैंट्री डिवीजन की कमान संभाली थी। लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में उन्होंने उत्तर पूर्व में एक कोर की कमान संभाली। इसके बाद वह सितंबर 2019 से पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बने और 31 मई 2021 में रिटायर हुए। लेफ्टिनेंट जनरल (रि) अनिल चौहान Lt Gen Anil Chauhan पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top