Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड:कांग्रेस से लड़ा था विधायक का चुनाव, लोकसभा से पहले महेश शर्मा भी BJP में शामिल

Ad

Uttarakhand News: Congress: Mahesh Sharma उत्तराखंड में कांग्रेस के नेताओं को पार्टी छोड़ने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से विधायक का चुनाव लड़ने वाले महेश शर्मा ने भी पार्टी छोड़ दी। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad

वर्ष 2022 में कालाढूंगी से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, जहां बंशीधर भगत ने उन्हें मात दी थी। रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। महेश शर्मा दो बार प्रकाश जोशी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। 2022 में उन्हें कांग्रेस ने टिकट दिया था। माना जा रहा है कि वो प्रकाश जोशी को लोकसभा का टिकट दिए जाने से नाराज थे। महेश शर्मा को भाजपा में शामिल कराने में बीजेपी नेता महेंद्र अधिकारी ने अहम भूमिका निभाई है।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल हो गए है। कही ना कही कांग्रेस के लिए ये नुकसानदायक हो सकता है। जिन नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की है उनकी अपनी एक लॉबी है और ऐसे में वो इन वोटों को भाजपा की तरफ ला सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top