Uttarakhand News

उत्तराखंड में मौसम विभाग का अपडेट, जून से ला नीनो का प्रभाव होगा शुरू… आप भी जानें

Ad

Uttarakhand news: Weather news: उत्तराखंड में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।गर्म हवाओं के कारण लोगों का दोपहर के समय घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। जीबी पंत कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह के मुताबिक जून से ला नीनो का प्रभाव शुरू हो जाएगा। इससे मानसून उत्तर भारत में समय से पहुंचेगा। इसके साथ ही इस बार अच्छी बारिश और भीषण ठंड पड़ेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

जून से ला नीनो का प्रभाव होगा शुरू:

शहरी क्षेत्रों में गर्मी लगातार बढ़ रही है। जुलाई से शुरू ”अल नीनो” प्रभाव के चलते सर्दी भी कम पड़ी और अप्रैल-मई में अमूमन होने वाली बारिश भी नहीं हुई है। अब बताया जा रहा है कि अल नीनो कमजोर पड़ रहा है। डाॅ. आरके सिंह का कहना है कि जून से ला नीनो का प्रभाव शुरू हो जाएगा। इससे मानसून उत्तर भारत में सही समय से पहुंचेगा। साथ ही इस बार अच्छी बारिश और भीषण ठंड भी पड़ेगी।

अल नीनो मानसून को प्रभावित करता है

आरके सिंह बताते हैं कि पिछले साल भारत में मानसून उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, जिसकी वजह अल नीनो का प्रभाव है। मानसून केवल भारत में होने वाली भौगोलिक प्रक्रिया ही नहीं, बल्कि यह हिंद महासागर और यहां तक कि प्रशांत महासागर की गतिविधियों से भी प्रभावित होता है। प्रशांत महासागर में अल नीनो मानसून को प्रभावित करता है। वहींं भारत में सर्दी पश्चिम से आने वाली हवाओं से ही प्रभावित होती है। पश्चिम से चलने वाली हवाएं भारत के उत्तर और उत्तर पश्चिमी क्षेत्रों में बारिश का परिस्थिति बनाती हैं। इसके चलते हिमालय में बर्फबारी होती है और उससे ठंडी हवाएं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को ठंडा करने लगती हैं। ला नीनो अल नीनो के विपरीत होता है। भारत में इससे ठंड बढ़कर तेज हो जाती है और इसके वजह से मानसून में अच्छी बारिश होती है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top