Uttarakhand News

चारधाम के लिए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया रजिस्ट्रेशन

Ad

Chardham Yatra registration update:- उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए गए थे। साल 2024 में हुए इस रजिस्ट्रेशन को अभी केवल 5 दिन ही बीतें हैं, परंतु लाखों की संख्या में लोगों ने बुकिंग करनी शुरू कर दी है। चारधाम यात्रा के लिए पांच दिन में पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख पहुंच गया है। चार धामों में से केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक पंजीकरण किया गया है। केदारनाथ धाम के लिए 3.52 लाख तीर्थयात्री अब तक बुकिंग करा चुके हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल को शाम छह बजे तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 10.66 लाख से अधिक हो चुका था।

ADVERTISEMENTS Ad

हर साल चारधाम यात्रा के लिए लाखों तीर्थयात्री उत्तराखंड पहुंचते हैं। इस बार भी यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। बताते चलें कि पिछले साल पूरे चारधाम यात्रा में 73 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया था। इसमें से केवल 56 लाख ने ही केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन किए थे।

इस साल 10 मई से प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की शुरुवात होने जा रही है। इन में से गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ धाम के कपाट एक ही दिन 10 मई को खुल रहे हैं। जबकि 12 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।

पांच दिन में हुए कुल पंजीकरण की संख्या

उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए अब तक कुल 10.66 लाख श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। इन में से केदारनाथ के लिए 3,52,879, बद्रीनाथ के लिए 3,04243, गंगोत्री के लिए 2,00,996, यमुनोत्री के लिए 1,93,998 और हेमकुंड साहिब के लिए 14041 रजिस्ट्रेशन कराए जा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top