Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड के कई जिलो में बारिश का रेड अलर्ट, 300 से ज्यादा सड़के हुई बंद

उत्तराखंड में बारिश के कहर से 250 सड़कें बंद, नैनीताल समेत छह जिलों में जारी रहेगा अलर्ट
Ad

देहरादून: वर्ष 2023 की बारिश ने उत्तराखंड में पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मॉनसून की बारिश में अभी तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है और 23 लोग घायल हुए हैं। वहीं बाढ़ से 4 लोगों की मौत और 3600 से अधिक परिवार प्रभावित हुए। बारिश चलते पहाड़ों से लगातार पत्थर गिर रहे हैं और 304 मार्ग बंद हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर नजर डालें तो देहरादून, टिहरी और पौड़ी में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पूरे राज्य में अब तक 12 राजमार्ग और 292 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। बद्रीनाथ धाम यात्रा मार्ग भी तीन जगह से बारिश की वजह से बंद है। फिलहाल लोक निर्माण विभाग की 264 जेसीबी मशीनें इन रास्तों को खोलने का कार्य कर रही है ।

अभी मौसम विभाग द्वारा अगले 4 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून सीजन में आपदा की वजह से विभिन्न कारणों से अब तक 26 लोगों की मौत हुई है और 30 लोग घायल हुए हैं। रुड़की में बाढ़ का कहर जारी है खानपुर में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है 36 सौ से अधिक परिवार प्रभावित है। उत्तराखंड में मॉनसून 15 जून के बाद शुरू हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top