Dehradun News

कोहरे से परेशान उत्तराखंड,मुंबई से देहरादून आ रही फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा दिल्ली

Ad

देहरादून: राज्य में ठंड के बढ़ने के साथ मैदानी इलाकों में कोहरा भी बढ़ने लगा है। उत्तराखंड में कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। कोहरे के वजह से यातायात कर रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देश के अन्य राज्यों में कोहरे के चलते के चलते की ट्रेन लेट हो रही है। इसके अलावा विमानों की उड़ान भी कोहरे के वजह से प्रभावित हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: KBC में उत्तराखंड की चर्चा,पंतनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने जीते 6 लाख 40 हजार रुपए

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के पवनदीप को नेहा कक्कड़ ने बताया भारत का पहला रॉकस्टार, CM ने भी किया ट्वीट

एक मामला उत्तराखंड में भी देखने को मिला है। सोमवार सुबह मुंबई से स्पाइस जेट विमान ने देहरादून के लिए उड़ान भरी लेकिन कोहरे के वजह से वह जौली ग्रांट में लैंड नहीं कर पाया। उस फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटना पड़ा और मौसम ठीक होने के बाद फ्लाइट दोबारा जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंची।

जानकारी के अनुसार फ्लाइट को 7:45 पर डोईवाला के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लैंड करना था। घने कोहरे के कारण लैंड नहीं कर पाई। काफी देर तक फ्लाइट आसमान के चक्कर लगाती रही और फिर वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गई। मौसम के ठीक होने के बाद फ्लाइट देहरादून पहुंची। इसके अलावा दिल्ली से देहरादून के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट भी तकरीबन 9 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंची मगर घने कोहरे के चलते उसकी लैंडिंग देरी से हुई।

यह भी पढ़ें: बस नहीं रोकने पर उत्तराखंड रोडवेज चालक की बेरहमी से पिटाई, CCTV पर घटना कैद

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस के बीच उत्तराखंड में बर्ड फ्लू की एंट्री,मृत पक्षियों के सैंपलों की जांच में हुई पुष्टि

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top