Nainital-Haldwani News

भारी बारिश के अलर्ट के बाद सोमवार को नैनीताल जिले में बंद रहेंगे स्कूल व आंगनबाड़ी

Ad

हल्द्वानी: राज्य में लगातार हो रही बारिश से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश से पहाड़ों में भूस्खलन व नदियों का पानी उफान पर है। वहीं मैदान इलाकों के नाले उफान मार रहे हैं। नैनीताल में भी हालात इसी तरह की है। हल्द्वानी व रामनगर के नाले घातक रूप ले रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशासन ने यातायात करने वाले लोगों को सतर्कता बरतने को कहा है। वहीं डीएम  विनोद कुमार सुमन ने सोमवार यानी 6 अगस्त को जिले भर के आंगनबाड़ी व स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए है।

जिले में भारी बारिश की आशंका के चलते डीएम विनोद सुमन ने छुट्टी के आदेश दिए है। उन्होंने साफ किया है कि सोमवार को सरकार व गैर सरकार स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक छुट्टी रहेगी। वहीं अधियापकों व आंगनबाड़ी कर्मियों को अपनी ड्यूटी पर तैनात रहना होगा।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top