Uttarakhand News

उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप, एक फ्लाइट रद्द जबकि 5 फ्लाइट्स देरी से पहुंची

Ad

Uttarakhand: Weather Alert: उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में आज आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार, आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, ऊंची चोटियों पर बारिश और बर्फबारी का भी अनुमान है। देहरादून और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। दिनभर खिल रही चटक धूप के कारण सर्दी का एहसास कम हुआ है, लेकिन सुबह और शाम के समय सर्द हवाओं से ठिठुरन भरी ठंड महसूस हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

पर्वतीय क्षेत्रों का मौसम
पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए हुए हैं और तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। बुधवार को देहरादून में सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही, लेकिन दोपहर में तेज धूप से तापमान लगभग 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। शाम ढलते ही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मौसम का असर देहरादून आने वाली फ्लाइट्स पर भी पड़ा। बुधवार को एक फ्लाइट रद्द रही, जबकि 5 फ्लाइट्स देरी से पहुंची।


ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top