Tehri News

टिहरी की नेहा भंडारी को आप भी दें बधाई, भारतीय सेना में बनी नर्सिंग लेफ्टिनेंट

Ad

देहरादून: उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपना शानदार प्रदर्शन दिखा रही हैं। गांव घरों के मुश्किल हालातों से निकल कर भी ये लड़कियां अपनी मेहनत और हुनर के दम पर सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं। एक ऐसी ही कहानी है टिहरी की नेहा भंडारी की। (Neha Bhandari story)

ADVERTISEMENTS Ad

बताते चलें कि नेहा भंडारी का चयन भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। नेहा ने ये सफलता मिलिट्री नर्सिंग सर्विस की परीक्षा उत्तीर्ण करके प्राप्त करी है। नेहा मूल रूप से टिहरी जनपद में कुंजणी पट्टी के पिपलेथ (गणधार) की रहने वाली है। उनके पिता बलवीर भंडारी पेशे से एक किसान हैं और मां विमला देवी एक कुशल गृहिणी हैं।( Neha Bhandari cleared Military nursing services exam)

आपको बता दें कि नेहा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही की है। इस के बाद उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा नरेंद्रनगर स्थित श्री गुरुराम राय स्कूल से प्राप्त की। नेहा ने वर्ष 2023 में राजकीय नर्सिंग कॉलेज सुरसिंगधार से बीएससी नर्सिंग की डिग्री हांसिल की है। डिग्री हासिल करने के पश्चात नेहा ने मिलिट्री नर्सिंग सर्विस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। अपनी मेहनत और हौसलें के दम पर नेहा ने मिलिट्री नर्सिंग सर्विस की परीक्षा में 110वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट के पद पर अपनी जगह बनाई है। (Neha Bhandari of Uttarakhand becomes nursing Lieutenant)

नेहा के दादा स्व. बचन सिंह भंडारी गढ़वाल राइफल से हवलदार रिटायर्ड हैं और उनके ताऊ विजयपाल भंडारी भी इसी रेजीमेंट से सूबेदार रिटायर्ड हैं। नेहा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों व परिवार को देती हैं। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल है। उनके घर में भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। (Success story of Neha Bhandari from Tehri)

नोट: इस आर्टिकल में कुछ दिन पूर्व नेहा भंडारी निवासी अल्मोड़ा ( आर्मी ऑफिसर) की फोटो फेसबुक से लिंक हो गई थी। हल्द्वानी लाइव डॉट कॉम इस गलती को स्वीकार करता है और त्रुटि के लिए क्षमाप्रार्थी  हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top