Uttarakhand News

उत्तराखंड में चार नए सैनिक स्कूल खुलेंगे, पांच केंद्रीय विद्यालयों को भी मिली हरी झंडी

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में कई नए सैनिक स्कूल खुलने वाले हैं। प्रदेश में चार नए सैनिक स्कूल और पांच केंद्रीय विद्यालय खुलने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को इसका प्रस्ताव भेज दिया है। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद प्रसिद्ध पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के जन्म स्थान पीठसैंण पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर, देहरादून और चंपावत में नए सैनिक स्कूल खुलेंगे तो पाण्डुवाखाल तहसील चैखुटिया जिला अल्मोड़ा, द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा, कोटद्वारा जिला पौड़ी गढ़वाल, नरेंद्रनगर जिला टिहरी गढ़वाल एवं विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर के मदननेगी जिला टिहरी गढ़वाल में पांच नए केंद्रीय विद्यालय भी खोले जाएंगे। अगर आप अपने बच्चे को सैनिक स्कूल या केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ाने की सोच रहे है तो आपके लिए राहत भरी खबर है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि मौजूदा वक्त में उत्तराखंड में अभी एक सैनिक स्कूल नैनीताल जिले के घोड़ाखाल में स्थित है। जिसका संचालन रक्षा मंत्रालय करता है। केंद्र सरकार ने देशभर में 100 सैनिक स्कूल खोले जाने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने पहले चरण में देश में 23 नए सैनिक स्कूल को मंजूरी दे दी है। अब केंद्र सरकार द्वारा दूसरे चरण में सैनिक स्कूलों को मंजूरी देगी। वहीं दूसरे चरण में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित उत्तराखण्ड में इन चारों स्थानों पर सैनिक स्कूल खोलने की मंजूरी मिल जाएगी। न‌ए सैनिक स्कूल, सैनिक स्कूल सोसायटी के तहत साझेदारी मोड में संचालित होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top