Uttarakhand News

उत्तराखंड में बदल गई स्कूल की TIMING, तीन अक्टूबर से होगी शुरुआत

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बदल गया है। इस संबंध में एक अक्टूबर को आदेश जारी हो गया था और तीन अक्टूबर से अमल में लाया जाएगा। एक अक्टूबर को रविवार था और दो अक्टूबर को गांधी जयंती को लेकर छुट्टी।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य के शिक्षा विभाग की ओर से सभी विद्यालयों के लिए आदेश जारी कर दिया है। राज्य के विद्यालयो के संचालन का समय ग्रीष्मकालीन में 01 अप्रैल से 30 सितम्बर तक प्रातः 7:45 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक किया गया था। बता दें कि अब शीतकालीन सत्र के लिए 01 अक्टूबर से 31 मार्च तक प्रातः 09:15 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। मंगलवार यानी तीन अक्टूबर से स्कूल नए समय के अनुसार संचालित होंगे।

 पुराने आदेशों के अनुसार राज्य के प्रारम्भिक स्तर के विद्यालयों को ग्रीष्मकालीन में 01 अप्रैल से 30 सितम्बर तक प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तथा शीतकालीन में 01 अक्टूबर से 31 मार्च तक प्रातः 09:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top