Pauri News

उत्तराखंड से दिल्ली के लिए एक और ट्रेन, रेल मंत्री ने कर दी है संचालन की पुष्टि

जरूरी खबर: तीन दिन के लिए Cancel की गई काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन
Ad

देहरादून: कोटद्वार से दिल्ली के बीच जल्द ट्रेन शुरू होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस ट्रेन के संचालन की मंजूरी दे दी है।भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और सांसद अनिल बलूनी ने अगस्त में केंद्रीय मंत्री के समक्ष यह मुद्दा उठाया था। दरअसल, पहले मसूरी एक्सप्रेस में नजीबाबाद में दो डिब्बे अलग से जुड़ते थे। ये डिब्बे कोटद्वार से संचालित होते थे । कोरोना काल के बाद इन डिब्बों की सुविधा बंद हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

इससे कोटद्वार और पौड़ी के व्यापारियों के साथ सेना के जवानों का रात में सफर मुश्किल हो गया था। बुधवार को वैष्णव ने बलूनी को पत्र भेजकर बताया कि कोटद्वार से दे दी है, जल्द ही संचालन शुरू होगा। बलूनी ने उनका आभार जताया। उधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैथोला ने बताया, जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने इस बाबत सांसद बलूनी से भेंट की थी। उन्होंने कहा कि इससे लैंसडौन आने वाले पर्यटकों की यात्रा भी सुगम होगी। लैंसडौन में गढ़वाल राइफल का मुख्यालय है। यहां से बड़ी संख्या में जवान दिल्ली होकर ट्रेन के दो डिब्बों के संचालन को मंजूरी देश की सीमाओं के लिए जाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top