Uttarakhand News

उत्तराखंड सरकार की घोषणा, रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को नहीं देना होगा बस का किराया

उत्तराखंड की बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा,रोडवेज बसों में मिलेगी फ्री यात्रा
Ad

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबंधन के अवसर पर आगामी 30 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत प्रतिशत छूट दी जायेगी। इस सम्बन्ध में सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि क्षाबंधन पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बाजारों में राखियों की खरीदी हो रही है। रक्षाबंधन त्योहार का बहनों को हमेशा इंतजार रहता है। भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के बाद उन्हें तोहफे भी मिलते हैं। उत्तराखंड सीएम धामी ने भी प्रदेश की बहनों के लिए तोहफे की घोषणा कर दी है।  महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित रोडवेज बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट दी जाएगी। बता दें कि इस सुविधा के लिए जो भी रुपए खर्च होंगे, उन्हें सरकार अपनी जेब से भरेगी। इस घोषणा के तहत छूट का लाभ केवल राज्य के भीतर यात्रा करने पर ही मिल सकेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top