Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने तीन परीक्षाओं को किया रद्द

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। पूर्व में हुई कुछ परीक्षाओं के प्रश्न पत्र पाठ्यक्रम के अनुरूप नहीं होने की वजह से कुछ परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है और अब इनका आयोजन 10 सितंबर 2022 को किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दे कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित परीक्षा के बाद कुछ परीक्षार्थियों ने शिकायत की थी कि जो प्रश्न परीक्षा में आए हैं वह सिलेबस का हिस्सा ही नहीं है। इसके बाद जांच की गई और फिर विश्वविद्यालय ने फैसला किया है कि इन परीक्षाओं को दोबारा कराया जाएगा।

परीक्षा नियंत्रक प्रो.सोमेश कुमार ने कहा कि तीन अगस्त को आयोजित एमए शिक्षा शास्त्र, 30 अगस्त को आयोजित एमएससी रसायन विज्ञान, पांच सितंबर को आयोजित एमए समाजशास्त्र की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। अब इन परीक्षाओं को 10 सितंबर को पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों में सुबह 9 से 11 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top