Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी स्थित घर से स्कूटी लेकर पहुंची लालकुआं, होटल के कमरे में मिला युवती का शव

Ad

Uttarakhand News: Haldwani: Lalkuan: लालकुआं मुख्य बाजार स्थित जगदीश होटल के कमरे में हल्द्वानी निवासी युवती का शव मिला है। सूचना मिलने के बाद लालकुआं और हल्द्वानी पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल 30 वर्षीय याशिका निवासी रामपुर रोड वार्ड नंबर 7 ने लालकुआं के जगदीश होटल में 107 नंबर कमरा बुक कराया। वो स्कूटी से होटल पहुंची थी। युवती ने होटल के कर्मियों को बताया कि उसका नवरात्रि का व्रत है और डिस्टर्ब ना किया जाए। वह आराम कर रही है, तथा प्रातः दिल्ली को जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बुधवार सुबह होटल कर्मियों द्वारा चाय पिलाने के लिए उक्त कमरे का दरवाजा खटखटाया तो वह नहीं खुला। होटल कर्मी युवती के कमरे का दरवाजा खोलने के प्रयास ही कर रहे थे। इस बीच लोकेशन की मदद से परिजन एवं हल्द्वानी पुलिस मौके पर पहुंच गई। दरवाजा तोड़ने पर युवती का शव बाथरूम से बरामद किया गया। युवती की मौत के कारण की जांच कोतवाली पुलिस कर रही है, तथा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर उसकी बहन जीजा जी समेत कई परिजन मौजूद है।

लालकुआं कोतवाल डीआर वर्मा ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ लव पांडे और फोरेंसिक टीम के सदस्य भी मौके पर पहुंच चुके थे। इधर पता चला है कि युवती कल प्रातः तड़के घर से निकली जिसकी ढूंढ खोज परिजनों द्वारा की जा रही थी। इसी सूचना परिजनों ने हल्द्वानी विधायक को भी दी थी। विधायक सुमित हृदयेश ने कोतवाली पुलिस को उक्त युवती का नंबर सर्विलेंस में लगाने के निर्देश दिए थे । युवती की मौत पर विधायक सुमित हृदयेश ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top