Uttarakhand News

वाइट हाउस पहुंचा उत्तराखंड का चावल, पीएम मोदी का अमेरिकी राष्ट्रपति को खास तोहफा

Ad

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अपने अमेरिकी दौरे पर हैं। वहां उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति को उत्तराखण्ड में उत्पादित होने वाले प्रसिद्ध लंबे दाने के चावलों को उपहार स्वरूप भेंट किया।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री अपने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव है और आज उन्होंने उत्तराखण्ड के किसानों और समस्त प्रदेशवासियों को गौरवान्वित महसूस कराते हुए देवभूमि में उत्पादित लंबे चावल व उत्तराखण्ड को विश्व पटल पर एक नई पहचान दी है। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया।

पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन को उत्तराखंड में पैदा हुए लंबे चावल का उपहार दिया। बता दें कि पीएम द्वारा दिए गए उपहार बॉक्स में गौदान (गाय का दान), भूदान (भूमि का दान), तिलदान (तिल के बीज का दान), राजस्थान में हस्तनिर्मित, 24K शुद्ध और हॉलमार्क वाला सोने का सिक्का हिरण्यदान (सोने का दान), रौप्य दान (चांदी का दान), लवंदन (नमक का दान), बॉक्स में गणेश जी की मूर्ति है, एक दीया (तेल का दीपक), डिब्बे में पंजाब का घी है, झारखंड के टसर रेशम का कपड़ा, उत्तराखंड से प्राप्त लंबे दाने वाला चावल और महाराष्ट्र का गुड़ था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top