Nainital-Haldwani News

गौलापार का नाम हुआ रौशन,वेंडी के युवराज और प्रियांशी हुए सैनिक स्कूल की लिखित परीक्षा में सफल

Ad

Haldwani News: Vendy School: Sanik School Exams: उत्तराखंड के हर युवा में जो जज्बा फ़ौज के लिए दिखाई देता है। वो अचानक नहीं आता वो जज्बा उनके जन्म के साथ उनमे भी जन्म लेता है। बचपन से ही फ़ौज व फौजियो की कहानिया सुनते हुए बड़े होने वाले यहाँ के बच्चे अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए कई बड़े बड़े आयाम स्थापित कर जाते है। ऐसे ही दो होनहार बच्चों को हाल ही में प्राप्त हुई सफलता से हम आपको परिचित कराने जा रहे है। जिला नैनीताल गौलपर हल्द्वानी क्षेत्र में रहने वाली प्रियांशी बिष्ट व युवराज पाण्डे ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रियांशी बिष्ट व युवराज दोनों वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गौलापार में कक्षा 8 के छात्र हैं। प्रियांशी व युवराज की इस उपलब्धि से उनके परिवार में जो खुशी का माहौल है वो बताया नहीं जा सकता । प्रियांशी व युवराज वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा नर्सरी से अध्ययनरत हैं ।

प्रियांशी की माता कविता बिष्ट वेंडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापिका व पिता के. एस. बिष्ट का स्वयं का व्यवसाय है। युवराज की माता तनुजा पाण्डे ग्राम प्रधान व पिता प्रकाश पाण्डे जी सामाजिक कार्यकर्ता हैं। अपने बच्चों की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता को ढेरों शुभकामनाएं मिल रही है। स्कूल के प्रबन्धक डॉ विकल बवाड़ी व प्रधानाचार्या डॉ भावना बवाड़ी तथा स्कूल के समस्त स्टाफ ने प्रियांशी व युवराज को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top