Uttarakhand News

यात्रियों के लिए फैसला, लालकुआँ से हावड़ा के लिए स्पेशल ट्रेन 25 जुलाई तक चलेगी

Ad

Railway Updates: Lalkuan: Special Train: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये 05060/05059 लालकुआँ-हावड़ा-लालकुआँ विशेष गाड़ी का संचालन लालकुआँ से 11 से 25 जुलाई, 2024 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा हावड़ा से 12 से 26 जुलाई, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को 03 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad


05060 लालकुआँ-हावड़ा विशेष गाड़ी 11 से 25 जुलाई, 2024 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को लालकुआँ से 13.35 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 13.57 बजे, भोजीपुरा से 15.10 बजे, पीलीभीत से 16.00 बजे, पूरनपुर से 17.05 बजे, मैलानी से 18.30 बजे, गोलागोकरननाथ से 18.55 बजे, लखीमपुर से 19.42 बजे, सीतापुर से 21.35 बजे, बुढ़वल से 22.45 बजे, गोंडा से 23.25 बजे, दूसरे दिन बस्ती से 00.55 बजे, खलीलाबाद से 01.35 बजे, गोरखपुर से 02.15 बजे, कप्तानगंज से 03.02 बजे, पडरौना से 04.02 बजे, तमकुही रोड से 04.52 बजे, थावे 05.50 बजे, सीवान से 06.55 बजे, छपरा से 08.05 बजे, हाजीपुर से 09.15 बजे, मुजफ्फरपुर से 10.10 बजे, समस्तीपुर से 11.17 बजे, बरौनी से 12.35 बजे, किऊल से 14.37 बजे, जसीडीह से 15.32 बजे, आसनसोल से 17.05 बजे, दुर्गापुर से 17.37 बजे, बर्द्धमान से 18.52 बजे तथा बैण्डेल से 20.02 बजे छूटकर हावड़ा 21.30 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 05059 हावड़ा-लालकुआँ विशेष गाड़ी 12 से 26 जुलाई, 2024 तक प्रत्येक शुक्रवार को हावड़ा से 23.30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बैण्डेल से 00.30 बजे, बर्द्धमान से 01.30 बजे, दुर्गापुर से 02.22 बजे, आसनसोल से 03.30 बजे, जसीडीह से 05.07 बजे, किऊल से 06.50 बजे, बरौनी से 10.00 बजे, समस्तीपुर से 11.45 बजे, मुजफ्फरपुर से 13.10 बजे, हाजीपुर से 14.23 बजे, छपरा से 16.50 बजे, सीवान से 17.45 बजे, थावे से 18.45 बजे, तमकुही रोड से 19.22 बजे, पडरौना से 20.02 बजे, कप्तानगंज से 21.15 बजे, गोरखपुर से 22.20 बजे, खलीलाबाद से 22.57 बजे, बस्ती से 23.30 बजे, तीसरे दिन गोंडा से 00.55 बजे, बुढ़वल से 01.37 बजे, सीतापुर से 03.45 बजे, लखीमपुर से 06.15 बजे, गोलागोकरननाथ से 07.25 बजे, मैलानी से 09.10 बजे, पूरनपुर से 09.50 बजे, पीलीभीत से 10.55 बजे, भोजीपुरा से 12.05 बजे तथा किच्छा से 12.55 बजे छूटकर लालकुआँ 13.55 बजे पहुँचेगी।


इस गाडी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनाॅमी श्रेणी के 05, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01 कोच सहित कुल 18 एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top