Chamoli News

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट, दो जिलों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी

Ad

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बारिश के अलर्ट को देखते हुए चंपावत और चमोली के स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी कर दिए हैं। चमोली जिले के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने 10 अगस्त को जिले में कक्षा 1 से 12 तक व आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया हैं। गुरुवार को जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जारी आदेश में बताया गया कि, मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 अगस्त 2023 को उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही चमोली जिले में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है।जिसके दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने जनपद में संचालित सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12) और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 10.08.2023 को अवकाश घोषित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला बाल विकास अधिकारी को समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी जारी किए है । इसी तरह से प्रभारी जिलाधिकारी/अध्यक्ष, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चम्पावत हेमन्त कुमार वर्मा ने 10 अगस्त को जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। यह जानकारी देते हुए उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top