Dehradun News

बारिश के बाद हालात खराब, जौलीग्रांट एयरपोर्ट में भरा पानी

Ad

देहरादून: राजधानी में शुक्रवार रात को हुई बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है। माल देवता में बादल फटने के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। वहीं देहरादून एयरपोर्ट जाने वाला पुल भी टूट गया। रायुपर और थानो को जोड़ने वाला पुल भी सौंग नदी के ऊफान पर आने से टूट गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जोड़ने वाला सौंग नदी पर बना पुल टूटने से वैकल्पिक मार्ग बंद हो गया है। इधर पुल के टूटने से कई पर्यटक और युवक नदी में फंसे हुए थे। जिन्हें एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर लिया है। भारी बारिश की वजह से देहरादून स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट में भी पानी भर गया। एयरपोर्ट में मौजूद यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा रनवे में भी पानी भर गया था हालांकि प्रशासन ने जल्द निकाल दिया। एयरपोर्ट परिसर ने तालाब की शक्ल ले ली थी और लोग अपने सामान को बचाने के लिए जगह खोज रहे थे।

शुक्रवार रात से बारिश ने कहर बरपा रखा है। राजधानी देहरादून से लेकर प्रदेश के तमाम जिलों में बारिश की वजह से हाल बद से बदतर हो चुके हैं। देहरादून के माल देवता में बादल फटने के बाद स्थिति और भी भयानक हो गई है। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर भी पानी भर गया है। वहीं ऋषिकेश एम्स में पानी भर गया है, जिसकी वजह से मरीजों और डॉक्टरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top