Nainital-Haldwani News

WPL जीत के बाद साथ दिखे एकता बिष्ट और अनुज रावत, उत्तराखंड में RCB फैंस हुए खुश

WPL 2024: CRICKET: RCB: EKTA BISHT: ANUJ RAWAT: महिला प्रीमियर लीग 2024 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने अपने नाम किया। आरसीबी की महिला टीम ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराया। इसी के साथ 2008 से जो इंतजार चल रहा था वो खत्म हो गया।

आखिरकार आरसीबी फ्रेंचाइजी भारत में कोई क्रिकेट लीग का खिताब जीतने में कामयाब रही। WPL जीतने के बाद आरसीबी महिला टीम की मुलाकात पुरुष आरसीबी टीम के साथ हुई। स्मृति मंधाना की कप्तानी में दूसरे संस्करण को आरसीबी की महिला टीम ने अपने नाम किया और उन्हें पुरुष आरसीबी टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। इसी के साथ 2024 आईपीएल सीजन के लिए आरसीबी की जर्सी भी लॉन्च कर दी गई है।

आरसीबी के फैंस फिलहाल टीम की जीत का जश्न मना रहे हैं। वहीं उत्तराखंड के फैंस को भी एक फोटो काफी पसंद आ रहा है। ये फोटो उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली क्रिकेटर एकता बिष्ट और रामनगर के रहने वाले अनुज रावत का है। दोनों ही खिलाड़ी आरसीबी के लिए खेलते हैं। उत्तराखंड में भी आरसीबी के लाखों फैंस हैं। उनका कहना है कि यह एक शुभ संकेत है। एकता ने अपने पहले ही सीजन में चैंपियन बनने के सपने को साकार किया है।

एकता बिष्ट बाएं हाथ की स्पिनर और बाएं हाथ की बल्लेबाज हैं। दूसरी तरफ अनुज रावत भी बाएं हाथ के ही बल्लेबाज हैं तो ऐसे में आरसीबी के फैंस कहते हैं कि आने वाला वक्त टीम के लिए अच्छा रहने वाला है और उसकी शुरुआत दोनों की फोटो से हो गई है। कहना गलत नहीं होगा कि क्रिकेट में फैंस टोटके करते हैं तो क्या पता उत्तराखंड में फैंस आरसीबी की जीत के लिए जो टोटका कर रहे हैं क्या पता सच साबित हो जाए।

To Top