Dehradun News

उत्तराखंड का पर्यटन सीजन पीक पर है,एक दिन में 6280 लोेगों ने हवाई यात्रा कर बनाया रिकॉर्ड

Ad

देहरादून: राजधानी स्थित जौलीग्रांट एयरपोर्ट ने नया रिकॉर्ड बनाया है। एयरपोर्ट के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा। उस दिन एयरपोर्ट से एक दिन में सबसे ज्यादा यात्रियों ने उडान भरी। एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, हैदराबाद के साथ ही विभिन्न स्थानों से लगभग 25 से 27 फ्लाइट लोगों को सेवा दे रही हैं। विभिन्न शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू होने से उत्तराखंड में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है।

ADVERTISEMENTS Ad

एयरपोर्ट प्रशासन ने द्वारा दिए गए आंकड़ो पर गौर करें तो शुक्रवार को 6280 हवाई यात्रियों ने हवाई सेवा का लाभ लिया। कोरोना वायरस के वजह से यात्रियों की संख्या कम हुई थी।

देहरादून एयरपोर्ट से एक दिन में एक हजार से 1500 के बीच लोग ही सेवा ले रहे थे। कोविड से पहले यह संख्या औसतन चार से पांच हजार रहती थी। वैसे भी गर्मियों का सीजन चल रहा है। उत्तराखंड सैलानियों की पहली पसंद रहता है।

कोरोना वायरस का खतरा कम होने से रोजाना रिकॉर्ड पर्यटक उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। पर्यटन सीजन के चलते प्रदेश में लगातार यात्रियों की आवाजाही बढ़ रही है। इस वजह से हवाई सेवा लेने वाली लोगों का ग्राफ भी ऊपर जा रहा है।

20 मई शुक्रवार के दिन रिकार्ड हवाई यात्रियों के आवागमन से एयरपोर्ट प्रशासन ने भी खुशी जाहिर की है और उम्मीद जताई है कि आगे यह संख्या और बढ़ सकती है। पहले लोगों को उत्तराखंड आने के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर रहना पड़ता था। देहरादून के अलावा पंतनगर से भी हवाई सेवा का लाभ लोग ले रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top