Almora News

अल्मोड़ा की रूप दुर्गापाल की मेहनत रंग लाई, एक बड़ी WEBSERIES में मिला ब्रेक

Ad

Roop Durgapal story:- देवभूमि उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी एक नई पहचान बना रही है। क्षेत्र कोई भी हो बेटियों का हुनर, जज्बा और मेहनत उन्हें नई तरक्की की राह पर ले जा रहा है और इस ही कारण उत्तराखंड का नाम देश–विदेश में रोशन होता नजर आ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad


उत्तराखंड की ऐसी ही एक बेटी रूप दुर्गापाल माया नगरी में अपनी चमक बिखेर रही हैं। अल्मोड़ा निवासी रूप दुर्गापाल ने अपनी करियर की शुरुआत प्रसिद्ध धारावाहिक बालिका वधू में सांची के किरदार से की थी। इसके बाद वह विभिन्न चैनलों में अलग-अलग किरदारों में नज़र आने लगी। उन्होंने कई टीवी सीरियल जैसे की सीआईएफ और बालवीर में भी अहम किरदार निभाया है। साल 2012 से अदाकारी के क्षेत्र में कदम रखने वाली रूप दुर्गापाल ने कई प्रसिद्ध नाटक जैसे कि अकबर बीरबल, स्वरागिनी, कुछ रंग प्यार के ऐसे भी,गंगा, वारिस और प्यार पहली बार में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। यही नहीं उन्होंने अमेजॉन मिनी टीवी में प्रसारित वेब सीरीज कैंपस बीट में स्टूडेंट काउंसलर प्याली का किरदार भी बखूबी निभाया है।
रूप दुर्गापाल केवल हिंदी या अंग्रेजी नाटकों में ही नहीं बल्कि विज्ञापन में भी अपना अच्छा नाम कमा चुकी हैं।


उनके इसी हुनर के कारण साल 2023 में रूप दुर्गापाल को प्रकाश झा द्वारा निर्देशित वेब सीरीज में पहला ब्रेक मिला है। इस वेब सीरीज में उनके साथ मशहूर कलाकार जैसे कि नाना पाटेकर और जीशान अयूब भी नजर आयेंगे। ये सीरीज़ जनवरी में रिलीज होने जा रही है। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में स्नातक कर चुकी रूप दुर्गापाल बताती है कि उन्होंने फिल्म फेस्टिवल के लिए शॉर्ट फिल्म इंपेटस में भी काम किया है जो अगले साल तक रिलीज कर दी जाएगी। बॉलीवुड की दुनिया में हाथ आजमाने को लेकर किए गए सवाल पर रूप दुर्गापाल कहती हैं कि वह जल्द ही इसका भी खुलासा करेंगी। रूप दुर्गापाल कई प्रख्यात ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग भी करती रही हैं। वे एक कुशल अभिनेत्री होने के साथ ही बेहतरीन गायिका भी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top