Uttarakhand News

उत्तराखण्ड में बेखौफ बदमाश, आंखों में मिर्च डालकर सेल्समैन से लूटे 33 लाख रुपए

Ad

देहरादून: उत्तराखण्ड में अपराधिक मामलों की संख्या कम होने का नाम नही ले रही है। जो राज्य शांति के लिए विख्यात था, वहां बदमाश तेजी से अपने पैर पसार रहे हैं। इस क्रम में बदमाशों ने रुड़की के एक पेट्रोल के 33 लाख रुपए लूट लिए। यह पेट्रोल पंप भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल का है, जो रुड़की में दिल्ली रोड स्थित है। बदमाशों ने सेल्सैमन की आंखों में मिर्च डालकर लूट को अंजाम दिया। इस घटना के बाद पूरे शहर में सनसनी मच गई।

खबर के मुताबिक सेल्समैन अमीर कांवड़ पटरी के रास्ते सोमवार को पेट्रोल पंप के रुपए बैंक में जमा कराने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में निशू अपार्टमेंट के पास पहुंचा तो बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर लाखों रुपए लूट लिए। मौके पर पहुंची पुलिस सेल्समैन से पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

लूटी गई रकम 33 लाख बताई गई है। सेल्समैन ने इसकी सूचना अपने मालिक को दी। जानकारी पाकर पेट्रोल पंप मालिक ललित मोहन अग्रवाल सहित अन्य भाजपा के नेता भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सेल्समैन से पूछताछ की। वहीं पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद मौके पर सीओ चंदन सिंह बिष्ट, मंगलौर कोतवाल प्रदीप चौहान, कोतवाल गंगनहर राजेश शाह समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top