Uttarakhand News

उत्तराखंड की श्रीजा रावत को बधाई दीजिए… अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुआ चयन

Ad

Uttarakhand News: Shrija Rawat: पहाड़ के बच्चे देश ही नहीं बल्कि विदेशो में भी कमाल कर रहे हैं। कोई भी प्रतियोगी या अन्य परीक्षाएं हो, उत्तराखंड के युवाओं का नाम सूची में जरूर शामिल रहता है। इस लिस्ट में एक नाम श्रीजा रावत का भी है जिनका चयन कैलिफोर्निया के विश्व प्रसिद्ध स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में हुआ है। बता दें कि श्रीजा रावत पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत की छोटी सुपुत्री हैं। श्रीजा की कामयाबी के बारे में खुद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बताया।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने लिखा, बेटियां अधिक समझदार होती हैं, परिवार का गौरव बढ़ाती हैं। पुनः एक बार गौरव की अनुभूति हो रही है जब छोटी सुपुत्री कुमारी श्रीजा का चयन कैलिफोर्निया के विश्व प्रसिद्ध स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में हुआ है। बेटा, आपको सारे समाज का आशीर्वाद मिले, जिससे आप अपने काम में पूरी मेहनत और ईमानदारी से जुटकर मां भारती की अधिकाधिक सेवा कर सको।

श्रीजा रावत के बारे में बात करें तो उन्होंने एमिटी लॉ स्कूल, नोएडा से एलएलबी किया है। स्टैनफोर्ड लॉ स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार श्रीजा 15-20 छात्रों में से एक हैं जिन्हें स्टैनफोर्ड लॉ स्कूल, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, कैलिफोर्निया में इस अत्यधिक प्रतिस्पर्धी विशेष उन्नत डिग्री के लिए विश्व स्तर पर स्वीकार किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top