Uttarakhand News

उत्तराखंड में सोलर प्लांट लगवाने का खर्चा बढ़ा, राज्य सरकार ने बंद कर दी है सब्सिडी !

Ad

Uttarakhand News: Solar: Subsidy Closed: उत्तराखंड सरकार ने ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना’ के अंतर्गत घरेलू छतों पर सोलर प्लांट लगवाने वाले उपभोक्ताओं को दी जाने वाली राज्य की 51 हजार रुपये तक की सब्सिडी को समाप्त कर दिया है। अब उपभोक्ता केवल केंद्र सरकार की अधिकतम ₹85,800 की सब्सिडी पर ही निर्भर रहेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

अब अधिक खर्च करना होगा उपभोक्ताओं को:
इस फैसले के बाद अगर कोई उपभोक्ता तीन किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाता है, तो उसे अब करीब ₹1,29,200 अपनी जेब से खर्च करने होंगे, जबकि पहले यही खर्च ₹78,200 के आसपास आता था। यानी अब उपभोक्ताओं को ₹51,000 तक का अतिरिक्त बोझ उठाना होगा।

पहले क्या थी सब्सिडी व्यवस्था?

  • 1 किलोवाट: केंद्र – ₹33,000, राज्य – ₹34,000
  • 2 किलोवाट: केंद्र – ₹66,000, राज्य – ₹34,000
  • 3 किलोवाट व उससे अधिक: केंद्र – ₹85,800, राज्य – ₹51,000

31 मार्च 2025 के बाद नहीं मिलेगी राज्य सब्सिडी:
राज्य सरकार ने यह निर्णय केंद्र सरकार के सुझाव पर लिया है, जिसके अनुसार राज्य की सब्सिडी को अब अन्य योजनाओं में उपयोग किया जाएगा। 31 मार्च 2025 तक किए गए आवेदनों पर पुरानी सब्सिडी व्यवस्था लागू रहेगी, लेकिन इसके बाद केवल केंद्र की सब्सिडी ही दी जाएगी।

UPCL को निर्देश:
उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) को निर्देशित किया गया है कि नए आवेदकों को यह स्पष्ट रूप से बताया जाए कि अब उन्हें राज्य की ओर से कोई सब्सिडी नहीं मिलेगी। प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने इस फैसले की पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top