Uttarakhand News

कांग्रेस ने भाजपा को हल्के में लिया और जनता ने झटका दिया:प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत

Ad

हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्यों में बहुमत हासिल किया है। उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने कहा कि भाजपा की तीन राज्यों में एक तरफा जीत और तेलंगाना में लगातार बढ़ता पार्टी का जनाधार यह साबित करता है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की विकास की नीतियों से खुश है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का 400 सीटें जीतने का लक्ष्य निश्चित रूप से हासिल होने वाला है। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अब पता चल गया होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसके लिये पनौती है। देश में सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top