Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी पहुंचे क्रिकेटर आरपी सिंह, कैंची धाम में नीम करौली बाबा का भी लिया आर्शीवाद

Ad

Haldwani: Cricket: RP Singh: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने भी कैंची धाम पहुंचकर नीम करौली बाबा का आर्शीवाद लिया। बता दें कि इससे पहले भारतीय टीम के कई खिलाड़ी नीम करौली बाबा का आर्शीवाद लेने के लिए नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम पहुंच चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बीच आरपी सिंह ने कमलुवागांजा में स्थित जीएनजी क्रिकेट एरीना में एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और स्थानीय युवा क्रिकेटरों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

आरपी सिंह ने युवाओं के साथ संवाद करते हुए उन्हें क्रिकेट की बारीकियों से अवगत कराया और खेल में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि मेहनत और समर्पण के साथ-साथ तकनीकी कौशल का विकास भी बेहद महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर, आरपी सिंह ने युवाओं से कहा कि खेल का असली आनंद उसमें भागीदारी और दोस्ती में है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को सलाह दी कि वे अपनी तकनीक पर ध्यान दें और खेल के प्रति अपना जुनून बनाए रखें। उनके अनुभवों और सलाह ने सभी उपस्थित खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और प्रेरणा भरी। इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में क्रिकेट के प्रति उत्साह बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कार्य किया है, और आरपी सिंह की उपस्थिति ने युवा क्रिकेटरों को अपने सपनों की ओर बढ़ने के लिए और अधिक प्रेरित किया।

बता दें कि आरपी सिंह ने भारत के लिए 11 टेस्‍ट में 40 विकेट, 58 वनडे में 69 विकेट और 10 टी20 में 15 विकेट हासिल किए। साल 2005 में आरपी सिंह ने इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2007 में आयोजित हुए टी-20 विश्वकप में भारतीय टीम के लिए यादगार प्रदर्शन किया और टीम को चैंपियन बनाने में अहम रोल अदा किया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top