Nainital-Haldwani News

पिता हैं बस चालक और बेटी ने UPPSC किया उत्तीर्ण, नैनीताल की संगीता बिष्ट को दीजिए बधाई

Ad

UPSC: Sangeeta Bisht: नैनीताल जिले रामनगर ब्लॉक के कोटद्वार रोड स्थित विपिन विहार की संगीता बिष्ट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने महिला परिषद में 66वीं रैंक प्राप्त कर अपने क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

संगीता, पान सिंह बिष्ट और सुरजी देवी की बेटी हैं। उनके पिता एक बस चालक हैं। संगीता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जीजीआईसी रामनगर से प्राप्त की। उन्होंने हाई स्कूल 2014 में 84% अंकों के साथ और इंटरमीडिएट 2016 में 77% अंकों से पास किया। इसके बाद उन्होंने नर्सिंग की पढ़ाई गवर्नमेंट स्कूल ऑफ नर्सिंग, रोशनाबाद (हरिद्वार) से पूरी की और 2023 में 86% अंकों के साथ उत्तीर्ण हुईं। वर्तमान में वे एम्स दिल्ली से नर्सिंग की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही थीं।

उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोग उन्हें फोन, सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से बधाइयां दे रहे हैं। संगीता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई अनूप बिष्ट, बहन बबीता बिष्ट और अपने नर्सिंग कॉलेज के शिक्षकों को दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top