Nainital-Haldwani News

पाकिस्तान को बेटियों ने खदेड़ा, ऑपरेशन सिंदूर पर विधायक सुमित हृदयेश का बड़ा बयान

Ad

Uttarakhand News: India: Operation Sindoor: भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का साहसिक और निर्णायक जवाब दिया है। इस पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि ये कार्रवाई बेहद जरूरी थी। भारत में आतंकवाद किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्यवाही में उन आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिन्होंने कभी हमारे देश की बेटियों की मांग का सिंदूर छीना था — अब उन्हें उसी का जवाब मिला है। सफल जवाबी कार्रवाई के लिए भारत सरकार और भारतीय सेना को हार्दिक नमन और साधुवाद।

ADVERTISEMENTS Ad

इस ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की रणनीति और निष्पादन में दो जांबाज़ महिला अधिकारी — लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह — ने जो भूमिका निभाई, वह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश आगे कहा कि उन्होंने जिस दृढ़ निश्चय और आत्मविश्वास के साथ इस मिशन की सफलता सुनिश्चित की और देश के समक्ष उसकी जानकारी साझा की, वह हर भारतीय के लिए प्रेरणादायक है। यह संदेश अब पूरी दुनिया और खासतौर से पाकिस्तान के लिए स्पष्ट है — भारत की बेटियाँ ही दुश्मनों को जवाब देने के लिए पर्याप्त हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top