Uttarakhand News

कुमाऊं भर के होमस्टे और ग्रोथ सेंटरों को लेकर आया अपडेट, जानकारी हासिल के लिए उठाया गया कदम

Ad

नैनीताल: कुमाऊं क्षेत्र के सभी पंजीकृत 257 होमस्टे, 44 ग्रोथ सेंटर एवं 15-स्टार्ट अप योजनाओं का सर्वेक्षण कार्य अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्मिकों द्वारा किया जायेगा। संयुक्त निदेशक अर्थसंख्या राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि कुमाऊं मण्डल के अन्तर्गत पंजीकृत लगभग 257 होम-स्टे, 44 ग्रोथ सेंटर एवं 15 स्टार्ट अप योजनाओ का सर्वेक्षण कार्य जनपदों मे स्थित अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय मे कार्यरत कार्मिको द्वारा किया जा रहे है। उन्होंने कहा कि टैबलेट के माध्यम से व जीएसआई गूगल मैपिंग के माध्यम से योजनाओ की जानकारी ली जायेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बताया कि होम स्टे का उददेश्य होम-स्टे संचालक की आवासीय स्थिति, स्वच्छता व अन्य सुविधाओ की जानकारी के साथ ही आवागमन के संसाधनों पर व्यय व प्राप्तियों का आंकलन किया जायेगा। उन्होने बताया कि इस योजना से ग्रामों से पलायन रोकने मे होम-स्टे के योगदान में अहम भूमिका है। राजेंद्र तिवारी ने कहा कि ग्रोथ सेन्टरों का सर्वे का मुख्य उददेश्य कार्यरत व बन्द केन्द्रों की जानकारी हासिल करना है। उन्होंने कहा कि शासकीय विभागों के साथ ही सभी पंजीकृत होम स्टे संचालकों एवं संस्थाओं से सर्वेक्षण कर्ताओं को सहयोग करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top