Uttarakhand News

JOB NEWS: उत्तराखंड में असिस्टेंट टीचरों के लिए निकली भर्ती

Ad

हल्द्वानी: सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है उत्तराखंड में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा नैनीताल ने प्राथमिक सहायक अध्यापक के लिए भर्ती निकाली है। ये भर्ती विशेष शिक्षा के पदों के लिए निकाली गई है। पदों की संख्या 32 है, जिसमें 7 पद एससी, 1 एसटी 4 ओबीसी 3 ईडब्ल्यूएस 1 दिव्यांग के लिए आरक्षित है। वहीं 16 पद अन्य के है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस भर्ती के लिए आवेदन दो मई तक किया जा सकता है। वहीं चयन होने के बाद उम्मीदवारों को 35400-112400 6) वेतन मिलेगा। आवेदन 2 मई शाम 5 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे। योग्यता पर नजर डाले तो डीएड (विशेष शिक्षा) या बीएड (विशेष शिक्षा) या आरसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिप्लोमा प्रशिक्षण उपाधि होना अनिवार्य है। वहीं एनसीटीई द्वारा निरूपित मार्गदर्शी सिद्धांतों के अधीन राज्य या केंद्र सरकार द्वारा आयोजित पात्रता परीक्षा प्रथम भी पास होना चाहिए।

आवेदन पत्र भरकर उसके अपने प्रमाण पत्रों की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी और सेल्फ एड्रेस्ड जिस पर 30 रुपये की डाक टिकट लगी हो, भी अटैच करना होगा। आवेदन पत्र रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट से भेजना होगा। आवेदन पत्र 2 मई शाम 5 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा, श्रीखंड चौड, चंपावत के कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए नियुक्ति होने वाले सहायक अध्यापक प्राथमिक (विशेष शिक्षा) को नियुक्ति के बाद एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त प्राइमरी शिक्षा में 6 माह का ब्रिज कोर्स जरूर करना होगा। आवेदकों की आयु सीमा 21 से 42 वर्ष होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top