Nainital-Haldwani News

कोतवाली बनी बनभूलपुरा, मुखानी समेत ये 58 थाने

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में पुलिसिंग को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए कैबिनेट निर्णय के क्रम में गृह विभाग ने आदेश जारी करते हुए राज्य के 58 थानों को उच्चीकृत कर कोतवाली (SHO) में तब्दील कर दिया है। इन थानों के थानाध्यक्ष पदों को भी दरोगा से निरीक्षक (इंस्पेक्टर) स्तर पर उच्चीकृत कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

फिलहाल नाम परिवर्तन, जल्द तैनात होंगे निरीक्षक

गृह विभाग के आदेश के अनुसार, उच्चीकृत कोतवालियों में तैनाती की जिम्मेदारी संबंधित जनपदों के पुलिस कप्तानों के विवेक पर छोड़ी गई है। वर्तमान में इन थानों में सिर्फ नाम परिवर्तन किया जाएगा। जल्द ही निरीक्षकों की पदोन्नति के आधार पर इन कोतवालियों में उनकी तैनाती की जाएगी।

किन-किन थानों को बनाया गया कोतवाली

जनपद देहरादून: नेहरु कॉलोनी, रायपुर, राजपुर, रायवाला, सहसपुर, कालसी, प्रेमनगर, चकराता

जनपद हरिद्वार: श्यामपुर, कनखल, पथरी, बहादराबाद, भगवानपुर, झबरेड़ा, खानपुर, कलियर, सिडकुल

जनपद उत्तरकाशी: उत्तरकाशी कोतवाली, धरासू, बड़कोट, हर्षिल

जनपद टिहरी: चम्बा, नरेंद्रनगर, देवप्रयाग, घनसाली, कैंपटी

जनपद चमोली: गोपेश्वर, गोविंदघाट, गैरसैंण

जनपद रुद्रप्रयाग: उखीमठ, गुप्तकाशी, अगस्त्यमुनि

जनपद पौड़ी: श्रीनगर (महिला थाना), लक्ष्मणझूला

जनपद नैनीताल: काठगोदाम, कालाढूंगी, तल्लीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर, मुखानी, वनभूलपूरा

जनपद उधमसिंहनगर: कुण्डा, गदरपुर, पंतनगर, नानकमत्ता, ट्रांजिट कैंप, आईटीआई

जनपद अल्मोड़ा: द्वाराहाट, सोमेश्वर, चौखुटिया, महिला थाना

जनपद बागेश्वर: बैजनाथ, कौसानी

जनपद पिथौरागढ़: बेरीनाग, झूलाघाट, मुनस्यारी, गंगोलीहाट

जनपद चंपावत: टनकपुर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top