Uttarakhand News

सड़क दुर्घटना में रुड़की तहसीलदार सुनैना राणा की मौत, नैनीताल में ट्रेनिंग में पहुंची थी

Ad

हल्द्वानी: यूपी के बिजनौर जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार एसयूवी नहर में जा गिरी। कार में सवार तहसीलदार सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। कार में सवार तहसीलदार उत्‍तराखंड के जिले रुड़की की थीं। सभी नैनीताल से लौट रहे थे कि बिजनौर की सरवनपुर नहर पर कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार में तहसीलदार समेत उनके अर्दली और ड्राइवर की पानी में डूबने से मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के शिवम जिले में नंबर वन, JEE एडवांस में संकल्प Tutorials का दबदबा

यह भी पढ़ें:ये आस्था है:चारधाम बोर्ड को अंबानी परिवार की मदद, अब सैलरी पा सकेंगे कर्मचारी

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कार और तीनों के शव को निकाल लिया है। रुड़की के तहसीलदार सुनैना राणा अपने ड्राइवर अर्दली के साथ नैनीताल में एक ट्रेनिंग कार्यक्रम में गई हुई थीं। देर रात तहसीलदार रुड़की सुनैना राणा अपने अर्दली व ड्राइवर के साथ रुड़की लौट रही थीं। बिजनौर के एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर नहर की रेलिंग को तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। सभी के शव को निकाल लिया गया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। बाकी आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का प्लान, अब स्वच्छता बढ़ाएगी उत्तराखंड का पर्यटन

यह भी पढ़ें: ज्योलीकोट पुलिस का अभियान, बिना मास्क वालों के चालान, शराब पिलाने वालों की लगाई क्लास

वहीं, हादसे में तहसीलदार समेत तीन लोगों की मौत पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दुख जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है। साथ ही तहसीलदार सुनैना राणा समेत अन्य मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top